Home > अपना शहर ,
प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात प्रतिवेदन प्रस्तुत करें – कलेक्टर

कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा विभागीय अधिकारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण हेतु बुलाया जाता है। विभागीय अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात प्रशिक्षण में बताई गईं बातों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

      उन्होंने निर्देशित किया है कि शासन द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का उद्देश्य शासकीय योजनाओं में किए जा रहे अच्छे प्रयोगों से अधिकारियों को अवगत कराना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकारियों का दायित्व है कि वे प्रशिक्षण में बताई गईं अच्छी बातों को लौटकर अपने अधीनस्थों और अन्य अधिकारियो को बताएँ, ताकि अन्य लोग भी उसका लाभ उठा सकें। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रशिक्षण से लौटने के पश्चात प्रशिक्षण का प्रतिवेदन अनिवार्यत: प्रस्तुत करें। प्रतिवेदन प्रस्तुत न करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जायेगी।

Share This News :