Home > अपना शहर ,
अपर आयुक्त ने जनसुनवाई कर सुनी समस्याएं, निराकरण के लिए संबंधित विभागाधिकारी को दिए निर्देश

अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री के के गौर, सहायक आयुक्त श्री शैलेष अवस्थी, नोडल अधिकारी जनसुनवाई श्री अतिबल ंिसह यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वार्ड 52 स्थित लोकेन्द्र नगर वैष्णव विहार काॅलोनी के निवासियों द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा होने की शिकायत की। जिस पर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 60 स्थित सारिका नगर काॅलोनी के निवासियों द्वारा कुछ लोगों द्वारा खुले में ही गोबर व सीवर डालने की शिकायत की गई। जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही वार्ड 45 स्थित गउघाट के पीछे नाले के पास बिना अनुमति सरकारी भूमिपर निर्माण होने की शिकायत की गई जिस पर संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही विवेकानंद नीडम के पीछे के निवासियों द्वारा सीवर लाइन चैक होने की शिकायत की तथा कैलाश नगर के निवासियों द्वारा सीवर चेम्बर का ढक्कन चोरी होने की शिकायत की जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं मुडिया पहाड वार्ड 56 में सार्वजनिक मंदिर पर अतिक्रमण एवं शिवाजी नगर वार्ड 3 में सरकारी गली में अतिक्रमण की शिकायत की गई जिसको लेकर संबंधित क्षेत्राधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत आवास दिलाने, वृक्ष काटने की अनुमति, नामांतरण सहित अनेक आवेदन प्राप्त हुए जिनको निरकारण के लिए संबंधित विभागाधिकारी के यहां भेजा गया।

Share This News :