Home > अपना शहर ,
23, 25 एवं 27 फरवरी को पार्षदगणों को समूहवार में प्रदान की जाएगी अमृत योजना की विस्तृत जानकारी

अमृत योजना के अंर्तगत सीवर एवं जलप्रदाय से संबंधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की विस्तार से क्षेत्रवार जानकारी देने के लिए आगामी 23 फरवरी, 25 फरवरी एवं 27 फरवरी को 10-10 के समूह में पार्षदगणों को अमृत योजना की जानकारी से अवगत कराया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार कर पार्षदगणों को जानकारी प्रदान कर दी गई है। जिसके तहत बालभवन स्थित टीएलसी सिटी सेंटर में योजना की विस्तार से जानकारी दी जावेगी।
निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि अमृत योजना के अंर्तगत सीवर एवं जलप्रदाय से संबंधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का प्रस्तुतिकरण विगत दिवस निगम परिषद की बैठक में ऐजेन्सी के अधिकारियों ने किया था। इसी रिपोर्ट के तहत डीपीआर में प्रावधित पानी की टंकी, वार्डवार पाईप लाइन इत्यादि की जानकारी से संबंधित पार्षदगणों को अवगत कराने के लिए बैठक का आयोजन किया गया है।
जिसके तहत दिनांक 23 फरवरी गुरुवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पार्षद वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक, दोपहर 2 बजे से सांय 4 बजे तक पार्षद वार्ड क्रमांक 11 से 20 तक, सांय 5 बजे से सांय 7 बजे तक पार्षद वार्ड क्रमांक 21 से 30 तक को क्रमशः जानकारी प्रदान की जावेगी। वहीं दिनांक 25 फरवरी शनिवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पार्षद वार्ड क्रमांक 31 से 40 तक, दोपहर 2 बजे से सांय 4 बजे तक पार्षद वार्ड क्रमांक 41 से 50 तक, सांय 5 बजे से सांय 7 बजे तक पार्षद वार्ड क्रमांक 51 से 60 तक को क्रमशः जानकारी प्रदान की जावेगी। इसके साथ ही दिनांक 27 फरवरी 2017 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पार्षद वार्ड क्रमांक 61 से 66 तक को क्रमशः जानकारी प्रदान की जावेगी। वहीं बैठक के दौरान अमृत योजना से संबंधित किसी भी प्रश्न या बिन्दु के लिए पार्षदगण नोडल अधिकारी अमृत योजना श्री आर एलएस मौर्य को अवगत करा सकते हैं जिसका समाधान अथवा आवश्यक कार्यवाही नियमानुसार की जावेगी।
इस प्रकार रहेगी व्यवस्था -

क्र. दिनांक समय स्थान पार्षद समूह
1 23.02.17 गुरूवार प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे टी.एल.सी. स्थित बालभवन, सिटीसेंटर, ग्वालियर पार्षद वार्ड क्र. 1 लगायत 10
2   दोपहर 02.00 बजे
से सायं 04.00 बजे
  पार्षद वार्ड क्र. 11 लगायत 20
3   सायं 05.00 बजे
से सायं 7.00 बजे
  पार्षद वार्ड क्र. 21 लगायत 30
4 25.02.17 शनिवार प्रातः 11.00 बजे
से दोपहर 01.00 बजे
  पार्षद वार्ड क्र. 31 लगायत 40
5   दोपहर 02.00 बजे
से सायं 04.00 बजे
  पार्षद वार्ड क्र. 41 लगायत 50
6   सायं 05.00 बजे
से सायं 7.00 बजे
  पार्षद वार्ड क्र. 51 लगायत 60
7 27.02.17 सोमवार प्रातः 11.00 बजे
से दोपहर 01.00 बजे
  पार्षद वार्ड क्र. 61 लगायत 66

Share This News :