Home > अपना शहर ,
ग्वालियर-चंबल संभाग में विद्युत बचत हेतु 11 लाख 04 हजार से अधिक एलईडी बल्ब का वितरण

विद्युत बचत को लेकर हर परिवार से एलईडी बल्बों को खरीदने का सिलसिला जारी है। ग्वालियर-चंबल संभाग में अब तक 11 लाख 04 हजार 215 बल्बों की खरीदी की जा चुकी है।

      कमिश्नर ग्वालियर संभाग श्री एस एन रूपला ने बताया कि सर्वाधिक 4 लाख 49 हजार 408 एलईडी बल्बों की बिक्री ग्वालियर जिले में की गई है, एक लाख 11 हजार 396 बल्बों की बिक्री गुना जिले में, 80 हजार 988 बल्बों की बिक्री अशोकनगर, 93 हजार 871 बल्बों की बिक्री शिवपुरी जिले में और 49 हजार 387 बल्बों की बिक्री दतिया जिले में की गई है। इसी प्रकार चंबल संभाग के मुरैना जिले में एक लाख 43 हजार 160, भिण्ड जिले में एक लाख 52 हजार 77 तथा श्योपुर जिले में 23 हजार 928 एलईडी बल्बों की बिक्री की गई है।

Share This News :