Home > अपना शहर ,
ग्वालियर संभाग में 43 हजार 294 राजस्व प्रकरणों का हुआ निराकरण

ग्वालियर संभाग में राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण का काम युद्ध स्तर पर जारी है। चालू राजस्व वर्ष के तहत ग्वालियर संभाग में 43 हजार 294 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

      ग्वालियर संभाग के कमिश्नर श्री एस एन रूपला ने एक जानकारी में बताया कि राजस्व वर्ष अक्टूबर 2010 के अंत तक संभाग में 65 हजार 135 राजस्व प्रकरण निराकरण के लिये शेष थे। इसमें से गत माह तक 29 हजार 183 और चालू माह में 14 हजार 111 इस तरह अभी तक 43 हजार 294 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। साथ ही  21 हजार 842 प्रकरणों में निराकरण करने की प्रक्रिया जारी है।

      सर्वाधिक 13 हजार 530 राजस्व प्रकरण गुना जिले में निराकृत हुए हैं। ग्वालियर जिले में 10 हजार 169, शिवपुरी जिले में 7 हजार 352, दतिया जिले में 6 हजार 609 और अशोकनगर जिले में 5 हजार 634 प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

Share This News :