Home > अपना शहर ,
अनुसूचित जाति, जनजाति बसाहटों में विद्युतीकरण हेतु समिति गठित

मध्यप्रदेश शासन अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति बस्तियों में विद्युतीकरण और कृषकों को सिंचाई सुविधा हेतु विद्युत लाईन का विस्तार पम्पों का उर्जीकरण के लिये एक समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होंगे और सीईओ जिला पंचायत, उप महाप्रबंधक विद्युत मण्डल सदस्य होंगे। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास समिति के सदस्य सचिव होंगे।

यह समिति जिला स्तर पर अनुसूचित जाति, जनजाति बसाहटों, जिसकी आबादी 100 तक हो, ऐसी बस्तियों में विद्युतीकरण तथा अनुसूचित जाति, जनजाति के कृषकों को सिंचाई सुविधा हेतु विद्युत लाईन का विस्तार पम्पों का उर्जीकरण के कार्यों में स्वीकृति प्रदान करेगी।

Share This News :