Home > अपना शहर ,
म.प्र. जन अभियान परिषद का जिला स्तरीय सम्मेलन 22 फरवरी को

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्वालियर जिले में गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं का एक दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन 22 फरवरी को प्रात: 11 बजे से जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में आयोजित किया जा रहा है।

      सम्मेलन के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र गौतम होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय आयुक्त श्री एस एन रूपला करेंगे। कार्यक्रम में लगभग 300 छात्र-छात्रायें अपनी भागीदारी करेंगीं।

Share This News :