Home > अपना शहर ,
विवाह स्थल पर भूमि पूजन 22 को

यातायात एवं भोजन समिति की बैठक हुई
ग्वालियर। जनउत्थान न्यास के तत्वाधान में 28 फरवरी फुलैरा दौज को होने वाले 121 सर्वजातीय विवाह समारोह की तैयारियों के तहत आज यातायात व भोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि 22 फरवरी को विवाह स्थल पर भूमिपूजन का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा विवाह समारोह में आने वालें लोगों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था एम.एल.बी. कॉलेज परिसर में रहेगी। न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में तय किया गया कि 121 वर-वधु के परिजनों को 30-30 भोजन के पैकेट उपलब्ध करायें जाएंगे। भोजन व्यवस्था के लिए बनी समिति को डॉ. सिकरवार ने बताया कि कूपन लेकर भोजन के पैकटों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि भोजन वितरण में किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैलें। डॉ. सिकरवार ने बताया कि विवाह में आने वाले लोग अपने वाहनों को एम.एल.बी.कॉलेज परिसर में खड़ा करेंगे। यातायात व्यवस्था की कमान यातायात समिति के साथ भारत स्काउट गाइड के छात्र भी सभालेंगे। उन्होंने कहा कि बारात आगमन के समय सडक़ मार्ग पर व्यवस्था चाक-चौबंद रहें, इसका भी ख्याल हम सबको रखना हैं। बैठक में आये सुझावों पर भी चर्चा कर निर्णय लिए गए। 
बैठक में न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, उपाध्यक्ष मोहन विटवेकर, सचिव चन्द्रप्रकाश गुप्ता, सहसचिव अवधेश सिंह कौरव, कोशाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, अभिताभ तोमर, श्याम बंसल, टीटू चौहान, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, मुरारीलाल सविता, प्रदीप गर्ग, सत्येन्द्र तोमर, डिम्पल भदौरिया, लाखन सिंह चौहान आदि मौजूद थे।  

Share This News :