Home > अपना शहर ,
केन्द्रीय मंत्री ने किया उपनगर ग्वालियर में दो करोड रुपए की फोरलेन सडक का लोकार्पण

केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि वर्तमान युग पारदर्शिता की क्रांति का युग है। इस युग में अब कुछ भी छुपा नहीं रह सकता। केन्द्र सरकार द्वारा अमृत योजना के तहत ग्वालियर के विकास के लिये जो 750 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है, उसका उपयोग भी पारदर्शितापूर्ण तरीके से किया जायेगा। उन्होंने यह बात उपनगर ग्वालियर में चार शहर के नाके से सागरताल तक दो करोड़ चार लाख रूपए की लागत से बनाई गई फोरलेन सड़क के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक और मध्यप्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने की।
श्री तोमर ने कहा कि नगर निगम से लेकर केन्द्र तक एक ही विचारधारा की सरकार बनने के बाद ग्वालियर के विकास का सीन बदला है। सभी का समन्वित प्रयास है कि ग्वालियर विकास की ऊँचाईयों को छुए। ग्वालियर का चयन स्मार्ट सिटी के रूप में हो चुका है। अमृत योजना के तहत 750 करोड़ रूपए की राशि सीवर, पेयजल और सिटी ट्रांसपोर्ट जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिये स्वीकृत की जा चुकी हैं। इसका पारदर्शितापूर्ण ढंग से बेहतर उपयोग किया जायेगा। उन्होंने अपनी और अपनी पार्टी की ओर से विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ग्वालियर के शहरी और ग्रामीण अंचलों में सुदृढ़ अधोसंरचना विकसित करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने गत वर्षों में ग्वालियर शहर में बनाई गईं अनेक प्रमुख सड़कों और योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बतलाया। श्री तोमर ने केन्द्र सरकार का लक्ष्य स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य उद्देश्य देश को भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से मुक्त करना है। आने वाली पीढ़ियों को एक सुदृढ़ और स्वस्थ भारत देकर जाने का लक्ष्य सरकार द्वारा तय किया गया है। जिस ओर केन्द्र व राज्य सरकार तेजी से अग्रसर हैं।
इससे पूर्व श्री पवैया ने कहा कि आम व्यक्ति के लिये विकास का मूल लक्ष्य सड़क, पानी, सीवर का बेहतर प्रबंधन और स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता होती है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कार्यों के बारे में बतलाया कि ग्वालियर क्षेत्र में सीवर प्रोजेक्ट के लिये 24 करोड़ रूपए की राशि आगामी 30 वर्षों में पेयजल की माँग को दृष्टिगत रखते हुए 13 नवीन टंकियों का निर्माण, 247 किलोमीटर नवीन पाइप लाईन, 600 किलोमीटर पुरानी पाइपलाईनों के नवीनीकरण का कार्य कराया जायेगा। इसके साथ ही 100 बिस्तर वाले दो मंजिला अस्पताल निर्माण का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा। लधेडी में बंद पड़ी डिस्पेंसरी को पुनरू चालू करा दिया गया है। सड़कों के निर्माण के क्रम में बहोड़ापुर से मोतीझील हाईवे तक फोरलेन सड़क के निर्माण का प्रस्ताव मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शीघ्र स्वीकृत किया जायेगा। सागरताल से बहोड़ापुर चैराहे तक सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिये 3.60 करोड़ रूपए की राशि नगर निगम द्वारा स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर क्षेत्र की 247 स्कूलों में फर्नीचर मुहैया कराने के लिये नगर निगम शिक्षा उपकर के माध्यम से 1.40 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके बाद कोई भी विद्यालय फर्नीचरविहीन नहीं रहेगा।
कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्रीमती अनीता जगराम सिंह कुशवाह की मौलिक निधि से 9 लाख रूपए से प्रदान किए गए टैंकर का लोकार्पण भी अतिथिगण द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, पार्षद श्री दिनेश दीक्षित, श्री जयसिंह सोलंकी, श्री दयाराम पाल, पूर्व सभापति श्री बृजेन्द्र ंिसह जादौन, वरिष्ठ पार्षद श्री ओम प्रकाश शेखावत, श्रीमती विनती शर्मा, श्री अरूण सिंह तोमर, श्री महेश उमरैया, श्री गजेन्द्र राठौर, श्री रामनिवास सिंह तोमर, श्री जगराम ंिसह कुशवाह, श्री बृजमोहन शर्मा, श्री शरद गौतम, उपायुक्त श्री के के गौर, क्लस्टर अधिकारी श्री सुरेन्द्र जैन, श्री पवन ंिसंघल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष श्री दारासिंह सेंगर ने किया।

  

Share This News :