Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया ने किया दो पुस्तकों और गजल संग्रह का विमोचन

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने आज दो पुस्तकों और एक गजल संग्रह सीडी का लोकार्पण किया। नव सिद्धांत जन कल्याण संस्थान समिति द्वारा विधिचंद धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया ने “मैं सुरभि”, “आलोकित मुक्तक” पुस्तक और “रूह का संगीत” गजल सीडी का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत श्री कृपाल सिंह ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में साहित्यकार श्री जगदीश तोमर, अधिवक्ता श्री भारद्वाज और आकाशवाणी के केन्द्र निदेशक श्री यतीन्द्र चतुर्वेदी उपस्थित थे।

      “रूह का संगीत” और “मैं सुरभि” पुस्तक का लेखन डॉ. मुक्ता सिकरवार ने किया है तथा “आलोकित मुक्तक” पुस्तक का लेखन श्री आलोक शर्मा द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में शहर के मशहूर शायर श्री अतुल अजनबी ने पुस्तक के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर की पहचान वहाँ के विचारकों और साहित्यकारों से होती है। हमारे लिये यह गर्व की बात है कि ग्वालियर शहर इसमें सम्पन्न है। कार्यक्रम में “रूह का संगीत” का प्रदर्शन भी उपस्थित लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Share This News :