Home > अपना शहर ,
खुशियां बांटने से जीवन होता है सुखद – शिवराज

हम यदि दूसरों को खुशियां बांटने का काम करेंगे तो हम भी खुद खुश रहेंगे और जीवन को सुखद बनाएंगे। क्योंकि खुशियां बांटने से जीवन सुखद होता है। यह बात अपर कलेक्टर एवं आनंद विभाग के नोडल अधिकारी शिवराज वर्मा à¤¨à¥‡ à¤•ही। वे बस स्टैंड स्थित आनंदम केंद्र पर साइकिल रैली के समापन पर उपस्थित आनंदकों को संबोधित कर रहे थे।

इन मार्गों से गुजरी रैली साइकिल रैली

साइकिल रैली कटोरा ताल स्थित  थीम रोड से शुरू होकर जयेंद्र गंज, नदीगेट, डीडीमॉल, फूलबाग चैराहा, लक्ष्मीबाई समाधि से होते हुए पड़ाव से गुजरकर स्टेशन बजरिया मार्ग से बस स्टैंड पहुंची। रैला का शुभारंभ थीम रोड़ से बालिका कु. श्रृद्धा ने हरी झण्डी दिखाकर किया।

जहां पीएफ कमिश्नर रिजवानउद्दीन, आनंदम सहयोगी सत्यप्रकाश शर्मा, विवेकानंद नीडम के वशिष्ट, सहायक संचालक जनसंपर्क मधु सोलापुरकर ने आनंदकों को संबोधित कर बेहतर जीवन जीने के टिप्स दिए।

सबसे छोटे आनंदक का किया सम्मान

आनंदक साइकिल रैली में शिरकत करने आए हाल ही में शामिल हुए नए और सबसे कम उम्र के आनंदक मुदित का नोडल अधिकारी वर्मा ने सभी से परिचय कराया और आनंदक की कैप प्रदान कर उनका सम्मान किया।

11 साल के मुदित और 65 साल के वशिष्ठ ने चलाई साइकिल

      साइकिल रैली में बच्चों और बूढ़ों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। ग्यारह साल के मुदित ने और 65 साल के वशिष्ठजी ने एक साथ साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों में भाईचारा और आनंद के साथ रहने का उदाहरण प्रस्तुत किया।

Share This News :