Home > अपना शहर ,
विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी – श्रीमती माया सिंह

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा है कि विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने यह बात शनिवार को वार्ड क्रं.19 में 18 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सीमेंट कंक्रीट सड़क के भूमि पूजन समारोह में कही।

      श्रीमती माया सिंह ने कहा कि नगर विकास के लिये शासन स्तर से विभिन्न योजनायें स्वीकृत कर अमल किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर निगम ग्वालियर द्वारा भी लोगों को मूलभूत सुविधायें मुहैया कराने हेतु काम कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत पेयजल और सीवर के सभी क्षेत्रों में कार्य किए जायेंगे। योजना पर अमल शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने लोगो की माँग पर गंगानगर में शीघ्र दो बोरिंग कराने के निर्देश भी दिए।

      इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्री बलवीर तोमर ने वार्ड में किए जा रहे कार्यों तथा प्रस्तावित कार्यों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर नगर निगम के उपायुक्त श्री एपीएस भदौरिया, जनप्रतिनिधि और वार्ड के रहवासी उपस्थित थे।

दिव्यांग पुष्पा माहौर को ट्राइस्किल प्रदान की 

      नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने अशोक कॉलोनी निवासी दिव्यांग पुष्पा माहौर को ट्राइस्किल का वितरण किया। दिव्यांग द्वारा मंत्री जी से भ्रमण के दौरान ट्राइस्किल की मांग की गई थी।

Share This News :