Home > अपना शहर ,
श्रीमती माया सिंह आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 19 फरवरी को ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगी। श्रीमती माया सिंह प्रात: 9.30 बजे चित्रकूट धाम फूलबाग मैदान पर आयोजित रामकथा में शामिल होंगी। प्रात: 11 बजे साक्षी अपार्टमेंट सचिन तेंदुलकर मार्ग पर महिला उत्थान, जन कल्याण एवं तकनीकी शिक्षण समिति मध्यप्रदेश का शुभारंभ करेंगी। श्रीमती माया सिंह मंगला एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिये रवाना होंगी।

Share This News :