Home > अपना शहर ,
विमानतल पर संत मुरारी बापू का आत्मीय स्वागत

राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर विशेष विमान से पहुँचे पूज्य संत मुरारी बापू की केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह ने अगवानी की। इस अवसर पर कथा के आयोजक श्री दीनानाथ आनंद, आनंद परिवार के अन्य सदस्य और बापू के प्रशंसक बड़ी संख्या में विमानतल पर उपस्थित थे।

      उल्लेखनीय है कि पूज्य संत मुरारी बापू द्वारा फूलबाग मैदान पर रामकथा का वाचन 18 फरवरी से प्रारंभ हो गया है। राज्य सरकार द्वारा संत मुरारी बापू को राज्य अतिथि का दर्जा भी प्रदान किया गया है।

Share This News :