Home > अपना शहर ,
विद्यालय से अनुपस्थित शिक्षिका की मेडीकल रिपोर्ट की होगी जाँच कलेक्टर ने दिए निर्देश

“मिल बाचें मध्यप्रदेश” अभियान के दौरान सराफा स्कूल पहुँचे कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षकों की उपस्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने मेडीकल सर्टिफिकेट के आधार पर अवकाश पर गईं एक शिक्षिका सुश्री प्रतिभा तोमर की मेडीकल रिपोर्ट पर शंका जाहिर करते हुए जाँच के निर्देश जिला परियोजना समन्वयक श्री के जी शुक्ला को दिए हैं।

      कलेक्टर ने विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती भगत, हाईस्कूल के प्राचार्य श्री पी सी गुप्ता और श्रीमती विनीता रानी अत्रे से भी विद्यालय की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सराफा विद्यालय शहर का सर्वाधिक पुराने स्कूलों में से एक है। इसके पास उपलब्ध भवन का पूर्ण उपयोग किया जाना चाहिए। विद्यालय की छत तुरंत रिपेयर कराने और कक्षाओं में प्रकाश व्यवस्था, शौचालयों की नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश भी प्रधानाध्यापक को दिए।

शहर के सभी विद्यालयों को शिक्षा उपकर से उपलब्ध कराया फर्नीचर और अन्य सामग्री

      इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने बताया कि ग्वालियर जिला प्रशासन द्वारा शहर के सभी विद्यालयों के रख-रखाव और फर्नीचर आदि व्यवस्थाओं के लिये नगर निगम के माध्यम से लगभग पौने दो करोड़ रूपए की राशि व्यय की गई है। सराफा विद्यालय को भी नगर निगम द्वारा 30 डेस्क प्रदान की गईं हैं। साथ ही विद्यालयों की आउटडोर को आकर्षक बनाने के लिये बेहतरीन पेंटिंग और स्लोगन लेखन का कार्य भी कराया गया है। उन्होंने इन व्यवस्थाओं को मेंटेन रखने की सलाह शिक्षकों को दी।

Share This News :