Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

प्रदेश के उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ग्वालियर प्रवास पर हैं। श्री पवैया 19 व 20 फरवरी को ग्वालियर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

      उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया 19 फरवरी को प्रात: 9 बजे कोटेश्वर मैदान में विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। श्री पवैया  à¤ªà¥à¤°à¤¾à¤¤: 10.30 बजे नवीन दौहरीकरण मार्ग चार शहर का नाका से सागरताल चौराहा तक का लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। श्री पवैया 20 फरवरी को सायं 5 बजे विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री 20 फरवरी को ही जीटी एक्सप्रेस द्वारा ग्वालियर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :