Home > अपना शहर ,
जिस स्कूल में पढ़े, उसी में आज पढ़ायेंगे उच्च शिक्षा मंत्री

जिस स्कूल में उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने बाल्य काल में प्राथमिक शिक्षा का ककहरा सीखा, उसी स्कूल के बच्चों को वे 18 फरवरी को पढ़ाने पहुँचेंगे। मौका होगा प्रदेश सरकार की पहल पर आयोजित हो रहे “मिल बाचें मध्यप्रदेश” कार्यक्रम का। श्री पवैया इस कार्यक्रम के तहत शासकीय माध्यमिक विद्यालय चीनौर में प्रात: 11 बजे पढ़ाने पहुँचेंगे।

Share This News :