Home > अपना शहर ,
अंतत: मुरारी बापू को मिला राज्य अतिथि का दर्जा

ग्वालियर। अंतत: पूज्य संत मुरारी बापूजी को प्रदेश सरकार ने सारे विवादों को नजरअंदाज करते हुए राज्य अतिथि का दर्जा दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने मुरारी बापूजी को राज्य अतिथि का दर्जा देने का आग्रह किया था, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। मालूम हो पूज्य मुरारी बापू जी की रामकथा 18 फरवरी से फूलबाग मैदान पर शुरू हो रही है। इस मामले में शहर के एक मंत्री को मुंह की खाना पड़ी है जो बापू को राज्य अतिथि का दर्जा देने का विरोध कर रहे थे।

Share This News :