Home > अपना शहर ,
होटल और सोना कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग के छापे

दरवाजा खोलते ही सहमे व्यापारियों के परिवार

 à¤•रोड़ों का लेनदेन आया पड़ताल में सामने

 à¤—्वालियर। आज शुक्रवार की सुबह आयकर विभाग के एक दर्जन से अधिक अधिकारी, कर्मचारी व पुलिस बल शहर में सोना व होटल व्यवासाय से जुड़े व्यापारियों के घर के दरवाजे पर खड़े दिखे, जैसे ही व्यवासियों के परिजनों ने दरवाजा खोला वैसे ही आईटी अधिकारियों ने अपना परिचय देकर आईटी कार्रवाई की बात कही, दरवाजे पर खड़े आयकर अधिकारियों की बात सुनकर व्यापारियों के परिवारों के चेहरों पर हवाईंया उड़ती दिखी। आयकर की टीमों ने शहर में एक साथ व्यापारियों के यहां कार्रवाई को अंजाम देना शुरू कर दिया। आयकर विभाग ने गहना ज्वेलर्स की सभी फर्मों, राहुल ज्वैलर्स की सभी फर्मों एवं प्रभा होटल के संचालक एवं नौकरों के घरों पर छापामार की कार्रवाई की है।

नोटबंदी के बाद आयकर विभाग की व्यापारियों के  प्रतिष्ठानों व घरों पर कार्रवाई लगातार जारी है, जिसके चलते आज शुक्रवार की सुबह से ही आयकर विभाग के एक दर्जन से अधिक अधिकारियों ने सराफा व मुरार स्थित सोना व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के बाहर डेरा डाल दिया था, लेकिन आईटी की कार्रवाई की भनक इन सोना व होटल व्यापारियों को लग चुकी थी, जिसके चलते इन सोना कारोबारी अपने प्रतिष्ठान नहीं पहुंचे, तो आयकर टीमों ने संबंधित व्यापारियों के घरों में जाकर कार्रवाई को अंजाम देना शुरू कर दिया। आईटी की रेड की खबर शहर में तीनों सराफा बाजारों में जंगल में आग की तरह फैल गई,जिसके चलते आज सराफा बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखा। और शहर के तीनों सराफा बाजारों में दिन-भर इन्कम टेक्स छापे की बातें ही लोगों की जुबान पर सुनाई देती रही। सोना व होटल कारोबारी के यहां कार्रवाई करने पहुंची आयकर की टीमों ने दे रात तक लश्कर क्षेत्र के हेलीपेड कॉलोनी, गश्त का ताजिया, एजीएमपी रोड स्थित होटल व मुरार क्षेत्र में सोना कारोबारियों के यहां आयकर टीम कार्रवाई में जुटी हुई थी। वहीं दिन भर लश्कर व मुरार सराफा बाजार में छापेमार कार्रवाई को लेकर करोड़ों के लेनदेन की बातों लोगों की जुबान पर छाई रहीं, साथ ही शहर के सोना व्यवसायी इस कार्रवाई को नोटबंदी के दौरान करोड़ों रुपए का सोना बेचने वाले कारोबारियों के खिलाफ केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई कार्रवाई से जोडक़र भी देख रहे है। देर रात तक सभी कारोबारियों के यहां आयकर विभाग की पड़ताल जारी थी, जिन व्यापारियों के आईटी की रेड पड़ी है, उनके यहां से कुल कितने करोड़ों हिसाब-किताब मिला है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी थी। आईटी की इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य सोना व अन्य कारोबार से जुड़े बड़े कारोबारियों में भी दहशत का माहौल है, उन्हें डर है  कि कहीं आईटी की सूची में उनके प्रतिष्ठान का नाम तो शामिल नहीं है।

Share This News :