Home > अपना शहर ,
राज्य स्तरीय तीन दिवसीय कला वर्कशॉप 20 से 22 फरवरी तक

शासकीय ललित कला संस्थान ग्वालियर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय चित्रकला वर्कशॉप का आयोजन संस्कृति विभाग, भोपाल के सहयोग से किया जा रहाहै, जिसमें शासकीय ललित कला संस्थान इंदौर, जबलपुर, खण्डवा, धार से चार विद्यार्थी एक टीचर को आमंत्रित किया गया है तथा स्थानीय स्तर से ललित कला संस्थान के अतिरिक्त ग्वालियर के शासकीय ललित कला संस्थान तथा राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।

चित्रकला वर्कशॉप के अतिरिक्त व्यवहारिक कला विषय का भी दो दिवसीय व्याख्यान एवं डेमो आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जबलपुर के विशेषज्ञ श्री अरविंद सुहाने एवं विशिष्ट कलाकार श्रीमती भूरि बाई उपस्थित रहेंगी। जनजातीय एवं लोककला की कला विशेषज्ञ श्रीमती भूरि बाई अपना लोक कला और जनजातीय कला का डेमो देंगी।

Share This News :