Home > अपना शहर ,
नगरीय प्रशासन मंत्री ने कथा स्थल का जायजा लिया

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने 18 फरवरी से फूलबाग मैदान पर आयोजित हो रही मुरारी बापू की कथा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

      उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि कई वर्षों पूर्व राजमाता विजयाराजे सिंधिया द्वारा ग्वालियर में मुरारी बापू की कथा कराई गई थी। लम्बे अंतराल के बाद कथा का आयोजन ग्वालियर में किया जा रहा है। उन्होंने निगम के अधिकारियों को साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही कथा स्थल के आस-पास डस्टबिन रखवाने के निर्देश भी दिए हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share This News :