Home > अपना शहर ,
ग्वालियर व्यापार मेला का समापन 20 फरवरी को

श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 20 फरवरी 2017 को अपरान्ह 4 बजे से कला मंदिर सभागार में आयोजित होगा।

      मेला समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अभय चौधरी होंगे। समारोह की अध्यक्षता विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राकेश जादौन करेंगे। समारोह में पुलिस महानिरीक्षक श्री अनिल कुमार, कलेक्टर डॉ. संजय गोयल और पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

Share This News :