Home > अपना शहर ,
ग्वालियर-15 विधानसभा का विधायक कप कबड्डी टूर्नामेंट 19 व 20 को

कोटेश्वर मैदान पर होगा टूर्नामेंट : 16 टीमें भाग लेंगी 

ग्वालियर-15 विधानसभा क्षेत्र के विधायक कप 2017 का दो दिवसीय आयोजन कोटेश्वर मैदान पर होगा। विधायक कप का शुभारंभ 19 को प्रात: 9.30 बजे केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य अतिथ्य व उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभानसिंह पवैया की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।

आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 15-ग्वालियर के विधायक कप-2017 के तहत कुल 15 मैच खेले जायेंगे। प्रतियोगिता के प्रारंभ में भाग लेने वाली टीमों को टी शर्ट प्रदान की जायेगी प्रत्येक खिलाड़ी इसे पहनकर ही खेल में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिये रू. 21000, द्वितीय के लिये रू. 15000 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को रू. 7000 पुरस्कार के रूप में प्रदान किये जायेंगे। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को भी पुरस्कार राशि दी जायेगी। 20 को प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण किया जायेगा।

Share This News :