Home > अपना शहर ,
संभाग में 15 हजार 56 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा पाँचवी पास विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराने की योजना के तहत ग्वालियर संभाग में 15 हजार 56 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई हैं।

      संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के तहत ग्वालियर में 1122, शिवपुरी में 5870, गुना में 3461, दतिया में 1538 तथा अशोकनगर जिले में 3065 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई है।

Share This News :