Home > अपना शहर ,
श्रीमती माया सिंह दो दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पधार रही हैं। श्रीमती माया सिंह 18 फरवरी तक ग्वालियर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

      नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह 17 फरवरी को सायं 4 बजे वार्ड क्रं.-60 में शिव सांईं नगर में बनने वाली सीमेंट कंक्रीट सड़क का भूमि पूजन करेंगी। इसके पश्चात 18 फरवरी को सुबह 9.30 बजे महारानी लक्ष्मीबाई माध्यमिक विद्यालय मुरार में “मिल बाचें मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में भाग लेंगी। सायं 4 बजे वार्ड क्रं.-19 में भगत सिंह नगर में बनने वाली सीमेंट कंक्रीट सड़क का भूमि पूजन तथा सायं 5 बजे वार्ड 19 के नाना नगर में स्थानीय निवासियों के साथ चर्चा करेंगी।

Share This News :