Home > अपना शहर ,
शांति समिति की बैठक आज

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 16 फरवरी को बुलाई गई है। इस दिन यह बैठक सायं 4 बजे से कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. संजय गोयल की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में होली, गुडी पड़वा और शिवरात्रि आदि त्यौहार को शांति और सदभाव के साथ मनाने के संबंध में चर्चा की जायेगी।

      अपर जिला दण्डाधिकारी श्री शिवराज वर्मा ने शांति समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों को सम्पूर्ण जानकारी के साथ समय पर उपस्थित रहने को कहा गया है।

Share This News :