Home > अपना शहर ,
दीनदयाल अन्त्योदय योजना के तहत नगर निगम ने 17 लोगों को विभिन्न कंपनियों में दिलाया रोजगार

नगर निगम ग्वालियर द्वारा दीन दयाल अंत्योदय योजना के अंर्तगत रोजगार उत्सव का आयोजन बाल भवन में किया गया जिसमें 98 हितग्राहियों का साक्षात्कार कराया गया जिसके पश्चात कुल 17 हितग्राहियों को चयन कर आॅफर लेटर प्रदान किये गये।
नोडल अधिकारी जनकल्याण डाॅ अतिबल सिंह योदव ने जानकारी देते हुए बताया कि दीन दयाल अंत्योदय योजना के अंर्तगत दिलाए जा रहे प्रशिक्षण के अंर्तगत निगम द्वारा विभिन्न टेªà¤¡à¤¸ में प्रशिक्षित हितग्राही के प्लेसमेंट के लिए यूरिका र्फाब्स, पाट्री मेडिकल कम्पनी एवं रिलाइंस टेली कम्प्युनिकेशन केे एच आर मैनेजर द्वारा 98 हितग्राहियों का साक्षात्कार कराया गया जिसके उपरांत संबंधित कंपनियों द्वारा 17 प्रशिक्षित हितग्राहियों का चयन किया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्रास एज्यूकेशन एंड टेªà¤¨à¤¿à¤‚ग सर्विसेज प्रा लि नई दिल्ली के प्लेसमेंट मैनेजर श्री तुसार एवं सिटी मिशन मैनेजर श्री आलोक मोहन द्वारा कार्यक्रम संचालित किया गया।

Share This News :