Home > अपना शहर ,
निगमायुक्त ने 5 पात्र आवेदकों को दी अनुकंपा नियुक्ति

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज नगर निगम में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा की तथा पात्र पाए जाने पर 5 प्रकरणों में पांच पात्र आवेदकों को सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए स्वीकृति प्रदान की।
निगमायुक्त श्री द्विवेदी ने आज निगम मुख्यालय में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा की तथा लंबित प्रकरणों का निराकरण किया। जिसमें 5 पात्र आवेदकों को तत्काल नियुक्ति पत्र प्रदान करने के लिए स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही शेष 10 प्रकरणों में शैक्षणिक योग्यता पूर्ण न पाए जाने पर उन प्रकरणों को लंबित रखते हुए संबंधित आवेदकों को सूचित किया गया कि वह शीघ्र ही दस्तावेजों की पूर्ति करें जिससे उनके प्रकरणों का निराकरण किया जा सके। वहीं समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य स्थापना शाखा द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रकरण शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इन्हें मिली नियुक्ति
निगमायुक्त द्वारा आज जिन्हें सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है, उनमें श्री रजत बाजपेयी पुत्र स्व सुनील बाजपेयी, श्री लाखन ंिसह चिकोटिया पुत्र स्व सोबरन ंिसह, राकेश सिंह पुत्र स्व नारायण सिंह, सुश्री ममता बाथम पुत्री देवी शरण, श्री आनंद नामदेव पुत्र स्व श्री कृष्णकांत नामदेव शामिल हैं।

Share This News :