Home > अपना शहर ,
बस चालक ने यात्रियों को बीच रास्ते में उतारा, यात्रियों ने किया हंगामा

ग्वालियर। बस स्टेंड के पास आज बस यात्रियों ने उस समय हंगामा कर दिया जब बस का चालक क्लीनर बस को लेकर और यात्रियों को आकाशवाणी तिराहे पर छोड कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बस को खोजा और चालक के साथ बस को आकाशवाणी तिराहे पर लाकर सभी यात्रियों के साथ रवाना किया। 
टीकमगढ़ से दिल्ली के लिए निकली बस के चालक ने मंगलवार अलसुबह 4 बजे 46 यात्रियों को ठंड में ठिठुरता छोड  à¤¬à¤¸ का चालक -कंडक्टर और क्लीनर गायब हो गये। जब बस काफी देर तक नहीं लौटी तो यात्रियों ने चक्काजाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। जाम की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने बुझाने के बाद बस को तलाशा और फिर दोपहर 11 बजे यात्रियों को गंतव्य के लिये रवाना किया गया। टीकमगढ़ से दिल्ली के लिये रवाना हुई बस सुबह लगभग 4 बजे जैसे ही ग्वालियर पहुंची, तभी आकाशवाणी तिराहे के पास चालक ने उसे  à¤¬à¤‚द कर दिया। यात्रियों द्वारा पूछताछ करने पर ड्राइवर ने कहा कि बस में कोई खराबी है, साथ ही डीजल भी कम है, यह कहकर बस का चालक और कंडक्टर सवारियों को सामान सहित वहीं उतारा  à¤”र  à¤•ुछ देर में आने की बात कहकर मौके से चले गये। लगभग आठ-साढ़े आठ बजे तक बस वापस नहीं आई तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सामान समेत बस के गायब होने और हंगामे का पता चलते ही गोला का मंदिर तथा पड़ाव पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे यात्रियों की बात सुनने के बाद आनन-फानन में नंबर के आधार पर बस की तलाश शुरू की गई। इसके साथ ही पुलिस ने बस स्टेंड से फोन का नंबर प्राप्त कर टीकमगढ़ फोन लगाकर बस के खड़े होने के ठिकाने का भी पता लगाया। पुलिस की इस सक्रियता से पुलिस को  à¤¬à¤¸ कम्पू थाना क्षेत्र में पार्क के पीछे खड़ी मिल गई। बस के चालक और कंडक्टर उसी में सोते मिले। पुलिस ने बस को तत्काल मौके पर लाकर यात्रियों को यात्रियों को उसमें बैठाकर दिल्ली के लिये रवाना किया। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराया।

Share This News :