Home > अपना शहर ,
रेल से गिरकर महिला की मौत

ग्वालियर। मंगलवार की सुबह झांसी की ओर जा रही किसी रेल में सवार महिला की गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर शव की सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी बल ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाकर मर्ग कायम कर शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिये हैं। 
जीआरपी प्रभारी टीआई केएल राय ने बताया कि आज सुबह साढ़े सात बजे के लगभग सूचना मिली कि एक महिला का शव पड़ाव ब्रिज नीचे रेलवे क्रॉसिंग पर पड़ा हुआ है। महिला के शव पड़े होने की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्ती के प्रयास शुरू किये लेकिन पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर सकी। पुलिस का मानना है कि मृतिका किसी रेल में सफर कर रही होगी और संतुलन बिगडऩे से रेलवे ट्रैक पर गिरकर मौत हो गई होगी। बताया गया है कि मृतिका महिला की उम्र ३० से 32 के बीच की है। जीआरपी ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाकर मर्ग कायम कर शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। 

Share This News :