Home > अपना शहर ,
जगदगुरु श्री आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा स्थापना के लिए संस्था पदाधिकारियों ने महापौर को सौंपा पत्र

तुलसी मानस प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों ने आज महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर से जलविहार में भेंटकर पूर्व महापौर स्व. डा रघुनाथ राव पापरीकर जी से हुई चर्चानुसार जगदगुरु श्री आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा स्थापना जलविहार स्थित इटालियन गार्डन में कराने का आग्रह किया। इसके लिए पदाधिकारियों द्वारा एक पत्र महापौर श्री शेजवलकर को सौंपा गया।
उल्लेखनीय है कि साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन एवं तुलसी मानस प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डाॅ मानस मनोहर दुबे, सचिव श्री महेश मुदगल के नेतृत्व में आज संस्था के अनेक पदाधिकारियों ने महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर से मुलाकात की तथा एक पत्र सौंपकर आग्रह किया कि पूर्व महापौर स्व. डा रघुनाथ राव पापरीकर जी द्वारा जगदगुरु श्री आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा तैयार कराकर मानस भवन में रखी हुई है। जलविहार स्थित इटालियन गार्डन में प्रतिमा की स्थापना के लिए स्व डाॅ पापरीकर जी की आपसे पूर्व में चर्चा भी हो चुकी थी। अतः प्रतिमा की स्थापना शीघ्र हो तथा 5 अप्रेल को रामनवमी के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण हो सके इसके लिए आपसे आग्रह है। जिसको लेकर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री कौशल बाजपेयी, श्री बिवल ंिसह सेंगर, श्री रामबाबू कटारे, श्री अभय पापरीकर, श्री मनीष जी, श्री लोकेश पचैरी सहित बडी संख्या में अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share This News :