Home > अपना शहर ,
अपर आयुक्त ने जनसुनवाई कर सुनी समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देष

अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री के के गौर, श्री एपीएस भदौरिया, सहायक आयुक्त श्री शैलेष अवस्थी, नोडल अधिकारी जनसुनवाई श्री अतिबल ंिसह यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वार्ड 21 स्थित हनुमान काॅलोनी गोले का मंदिर के निवासियों द्वारा चैक सीवर लाइन को खुलवाने का आग्रह किया गया जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही वार्ड 58 स्थित मानिक विलास काॅलोनी के निवासियों द्वारा काॅलोनी में बिना अनुमति नलकूप खनन व भूतल की खुदाई होने की शिकायत की गई जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं हजीरा स्थित गोसपुरा नम्बर 2 में सडक का चैडीकरण करने एवं अवैध कब्जा हटाने का आग्रह क्षेत्र के निवासियों द्वारा किया गया जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं शिन्दे का बाडा जनकगंज के निवासियों द्वारा निर्माण स्वीकृति से अधिक क्षेत्र में निर्माण करने एवं शासकीय भूमि से अत्रिमण हटाने की मांग क्षेत्रीय निवासियों द्वारा की गई, जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
वार्ड 21 स्थित बैंक काॅलोनी गोले का मंदिर में स्थित नाले को बनवाने का आग्रह क्षेत्र के नागरिकों द्वारा किया गया जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही गोविन्दपुरी निवासी श्रीमती मुन्नी देवी द्वारा नल का बिल न आने की शिकायत की जिस पर संबंधित अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अन्य आवेदकों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देश दिये गए।

  

Share This News :