Homeदेश विदेश ,
बॉर्डर से पकड़ा गया घुसपैठिया, 4 साल कर चुका है हाफिज की हिफाजत!

आज सुबह जम्मू-क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पकड़े पाकिस्तानी घुसपैठिए पर बड़ा खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक पकड़े गए पाकिस्तानी घुसपैठिए का नाम अब्दुल क्यूम है। वह पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला है।
क्यूम के बारे में हैरान करने वाली जानकारी ये है कि वह मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद का स्पेशल गार्ड था। चार साल तक हाफिज सईद की सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए था। क्यूम एक ट्रेंड आतंकी है। उसने दौर-ए-आम और दौर-ए-खास दोनों प्रशिक्षण लिए हुए हैं। वह पाकिस्तान के आतंकी संगठन लशकर-ए-तैयबा जुड़ा है।

जानकारी के मुताबिक क्यूम अपने साथियों सहित बीएसएफ की पोस्टों पर हमले की तैयारी में आया था। क्यूम के सभी साथी आतंकी संगठन लशकर-ए-तैयबा से जुड़े थे और पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम के सदस्य थे। सभी ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के कोटली और मीरपुर के कैंपो में ट्रेनिंग ली है। ये सभी घात लगाकर हमला करने के माहिर थे।

आज सुबह 4 बजे के करीब ये सभी क्रॉलिंग करते हुए सीमा पर तारंबदी के पास पहुंचा था और तार काट कर क्यूम को अपने साथी अदंर दाखिल करवाने थे। क्यूम अपने साथ चार और साथियों को लेकर आया था, लेकिन तारों मे फंसते हुए सायरन की आवाज से बाकी वापिस भागने मे कामयाब रहे। लेकिन, इस दौरान क्यूम तारों के बीच फंस गया और बीएसएफ के जवानों ने उसे दबोच लिया। घुसपैठिए क्यूम को परगवाल इलाके में से गिरफ्तार किया गया। क्यूम के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया।
गौरतलब है कि 18 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना की छावनी पर हुए हमले में 18 जवान शहीद हो गए, जबकि 30 जवान जख्मी हो गए थे।

Share This News :