Home > अपना शहर ,
दो आदतन आरोपी जिला बदर

आदतन आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने के दो आरोपियों के खिलाफ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. संजय गोयल ने राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला बदर की कार्रवाई की है। डॉ. गोयल ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर छोटू उर्फ सतेन्द्र कमरिया निवासी बुलबुलपुरा घासमण्डी, थाना क्षेत्र ग्वालियर तथा वीरेन्द्र पुत्र बाबूलाल जोशी निवासी रविदासनगर लक्ष्मण तलैया थाना क्षेत्र बहोड़ापुर को 6 माह के लिये जिला बदर कर दिया है।

      आरोपी छोटू उर्फ सतेन्द्र कमरिया के खिलाफ पुलिस थाना ग्वालियर और वीरेन्द्र के खिलाफ पुलिस थाना बहोड़ापुर में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिला दण्डाधिकारी डॉ. गोयल ने पृथक-पृथक आदेश जारी कर इन दोनों आरोपियों को ग्वालियर जिला सहित शिवपुरी, दतिया, श्योपुर एवं गुना जिले की सीमा से 6 माह की अवधि के लिये बाहर चले जाने के आदेश दिए हैं। साथ ही आदेश में यह भी साफ किया है कि बिना पूर्व स्वीकृति के इन जिलों की सीमा में कदापि प्रवेश न करें। इन जिलों की सीमाओं के बाहर जाने के पश्चात अपने निवास स्थान की सूचना भी इन आरोपियों को प्रतिमाह रजिस्टर डाक से जिला दण्डाधिकारी न्यायालय एवं संबंधित पुलिस थाना में देनी होगी।

Share This News :