Home > अपना शहर ,
कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में सुनी गईं 275 फरियादियों की समस्यायें

कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में इस बार 275 फरियादी पहुँचे। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एक-एक कर इन सभी फरियादियों की समस्यायें सुनीं। साथ ही उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा निर्धारित की। विभागीय अधिकारियों को एक हफ्ते में इन आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। 

      जन-सुनवाई में पहुँचे 275 फरियादियों में से 130 कलेक्ट्रेट कार्यालय में दर्ज किए गए हैं। शेष 145 आवेदन विभागीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गोयल ने इन सभी आवेदनों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने की हिदायत विभागीय अधिकारियों को दी है।

मंगलवार को हुई कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में अपर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह व एडीएम श्री शिवराज वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी जन समस्यायें सुनीं और आवेदनों का निराकरण कराया।

Share This News :