Home > अपना शहर ,
शांति समिति की बैठक 16 फरवरी को

जिला शांति समिति की बैठक कलेक्टर डॉ. संजय गोयल की अध्यक्षता में 16 फरवरी को सायं 4 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। बैठक में होली, गुडी पड़वा और शिवरात्रि के त्यौहार को शांति और सदभाव के साथ मनाने के संबंध में चर्चा की जायेगी।

      एडीएम श्री शिवराज वर्मा ने शांति समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों को सम्पूर्ण जानकारी के साथ समय पर उपस्थित रहने को कहा गया है।

Share This News :