Home > अपना शहर ,
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल

ग्वालियर। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आज से तीन सौ संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के चलते पहले ही दिन जेएएच से लेकर जिला अस्पताल सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुंचे मरीजों के ना तो पर्चे बन सके और ना ही उन्हें दवाएं मिल सकी। 
अपना उपचार कराने के लिए पहुंचे सैकड़ों मरीजों को बिना मर्ज दिखाये ही वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल की आहट पहले ही शासन के कानों तक पहुंचा दी थी। इसके बावजूद भी आज से तीन दिन की शुरू हुई हड़ताल से निपटने के लिये स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताल से निपटने के लिये कोई विकल्प नहीं तलाशा। इस कारण आज इलाज के लिये जेएएच सहित जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, मेटरनिटी होम, सिविल डिस्पेंसरी सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पहुंचे मरीजों को हड़ताल के कारण खासी परेशानी झेलनी पड़ी। 

Share This News :