Home > अपना शहर ,
अधेड ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के  à¤—ायत्री à¤¨à¤—र में किराये का कमरा लेकर रहने à¤µà¤¾à¤²à¥‡ एक अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फांसी लगाये जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
गोला का मंदिर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में रहने वाले सुधीर त्यागी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया गया है कि सुधीर त्यागी फरीदाबाद के निवासी हैं और वे ग्वालियर में पत्नी मंजू और अपने छोटे बेटे हैप्पी के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा आकाश दिल्ली में काम करता है। सुधीर ग्वालियर में ही एक निजी फैक्ट्री में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। हर रोज की तरह सोमवार को भी सुधीर काम पर जाने के लिये उठे और उनकी पत्नी मंजू लंच बनाने के लिये किचिन में गई। तभी सुधीर ने कमरे के दरवाजे लगाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मंजू जब कमरे में उन्हें बुलाने पहुंची तो देखा कि सुधीर का शव फांसी के फन्दे पर लटका मिला। तभी मंजू ने रोना शुरू कर दिया। रोने की आवाज सुनकर आस पड़ुोस के लोग सहित उनका छोटा बेटा  à¤¹à¥ˆà¤ªà¥à¤ªà¥€ कमरे में पहुंचा ।  à¤®à¤¾à¤®à¤²à¥‡ की जानकारी पुलिस को दी। सुसाइड की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ की तो मंजू ने बताया कि पिछले दिनों उनकी भाई की मौत होने के बाद सुधीर दुखी थे। मंजू के मुताबिक वैसे कोई समस्या नहीं थी , लेकिन भाई की मौत से ज्यादा दुखी होकर सुसाइड जैसा कदम उठाया जाएगा, इसकी उम्मीद नहीं थी। उधर पुलिस ने मालूम किया कि सुधीर लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार था और पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका था। अब मौका मिला तो उसने सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

Share This News :