Home > अपना शहर ,
सभी विकास कार्य समय पर पूर्ण करेंः निगमायुक्त

नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज विभागीय समीक्षा में बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की तथा विकास कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में मुख्य समन्वयक अधिकारी, सभी क्लस्टर अधिकारी, सभी क्षेत्राधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में निगमायुक्त ने जनकल्याण अधिकारी एवं सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि एनएलयूएम योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री आर्थिक स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना सहित अन्य संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को शीघ्र ही हितलाभ के अधिकार पत्र वितरित कर दिए जाएं। बैठक में क्षेत्राधिकारी श्री उत्पल भदौरिया को निर्देश दिए कि गौशाला में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें। इसके साथ ही शहर की प्रमुख जिन सडकों की डीपीआर हो चुकी है उनका कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दें। इसके साथ ही गुप्तेश्वर पर पानी की टंकी के निर्माण का कार्य भी अनवार्य रुप से शीघ्र प्रारंभ करें। इसके साथ ही आईएचएसडीपी एवं राजीव आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों में जो भी सिविल कार्य शेष रह गया है उसे 31 मार्च तक आवश्यक रुप से पूर्ण कर लें। इसके साथ ही नए बस स्टेन्ड का जो कार्य अधूरा पडा है उसे शीघ्र पूर्ण करें तथा वाॅल पेंटिंग का कार्य भी तेजी से पूर्ण कर लें।

Share This News :