Home > अपना शहर ,
कम वसूली पर सहायक सम्प्त्तिकर अधिकारियों व अनेक कर संग्रहकों को विभागीय जांच के नोटिस

निगमयुक्त ने सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देष 

नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा की तथा वार्ड वार सम्पत्तिकर वसूली की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए तथा लक्ष्य के अनुरुप कम वसूली करने पर संबंधित सहायक सम्पत्तिकर अधिकारियों व अनेक कर संग्रहकों की विभागीय जांच बिठाने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि सम्पत्तिकर वसूली अमले द्वारा जो वसूली की जा रही है वह लक्ष्य से काफी कम है तथा यदि वसूली में सुधार नहीं हुआ तो सभी संबंधितों के खिलाफ कडी कार्यवाही की जावेगी। बैठक में सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी श्री उत्तम जखेनिया, श्री जगदीश अरोरा, श्री रामप्रकाश शर्मा, श्री रामवीर परिहार, श्री जयंतीलाल जाटव एवं श्री महेश कुशवाह सहित सभी कर संग्रहक उपस्थित रहे।
सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा के दौरान अनेक सहायक सम्पत्तिकर अधिकारियों एवं अनेक वार्डो के कर संग्रहकों ने लक्ष्य से बहुत कम वसूली की थी उन्हें विभागीय जांच के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। इसके साथ ही कर संग्रहक श्री कुलदीप बांगडे को वार्ड 24 में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए तथा करसंग्रहक श्री राजेश श्रीवास्तव को बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के लिए सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया।
बैठक में निगमायुक्त ने सम्पत्तिकर वसूली में लगे सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि 28 फरवरी तक सम्पत्तिकर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति हर हाल में करें अन्यथा उनकी सेवाएं समाप्त करने की कार्यवाही की जावेगी। इसके साथ ही बैठक में सम्पत्तिकर वसूली को लेकर अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए।

Share This News :