Home > अपना शहर ,
केन्द्रीय रिजर्व बल के प्रशिक्षण संस्थान ने अपना 13वाँ स्थापना दिवस मनाया

विश्व के सबसे बड़े सशस्त्र बल के जाबाजों ने बांटी खुशियाँ 

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के विलक्षण केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान (सीटीसी) ग्वालियर ने अपना 13वाँ स्थापना दिवस मनाया । स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक सैनिक एवं उनके परिवारों के लिए मनोरंजक खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थापना दिवस का शुभारंभ 10 फरवरी को और समापन 13 फरवरी को हुआ।

      केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 18 प्रषिक्षण संस्थान पूरे भारत में फैले हुए हैं, जिनमें अकेले मध्यप्रदेष में ही 4 प्रषिक्षण संस्थान है ।  ग्वालियर शहर से लगभग 22 किलोमीटर दूर आगरा-मुम्बई रोड़ पर पनिहार गाँव के पास स्थित सैन्ट्रल ट्रेनिंग कालेज (सी0टी0सी0) भी इनमें से एक है । अपने उदय के कुल 12वर्षों के भीतर ही यह प्रशिक्षण संस्थान व्यावसायिकता की असीम उँचाईयों को छू रहा है । परम्परागत हथियारों के प्रशिक्षण के अतिरिक्त केद्रीय प्रषिक्षण महाविद्यालय-ग्वालियर में आधुनिक एवं उन्नत किस्म के हथियारों का प्रशिक्षण, गुरिल्ला युद्ध, हैलीकॉप्टर स्लिदरिंग, वाटरमैन षिप टे्रनिंग इत्यादि विषेष प्रषिक्षण व्यवस्था का अद्भुत तरीके से समावेष किया गया है । लगभग 576 एकड़ जमीन में फैले इस अग्रणी प्रशिक्षण संस्थान कैम्पस के अन्दर उबड़-खाबड़ जमीन, पथरीली पहाड़ियों, झाड़ीदार जंगलों तथा प्राकृतिक नालों का प्रषिक्षण में समुचित उपयोग किया जा रहा है।

मालूम हो संसार के सबसे बड़े सशस्त्र पुलिस बल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की मातृ भूमि होने का गौरव मध्यप्रदेश को हासिल है । मध्य प्रदेश के नीमच में 27 जुलाई 1939 को एक बटालियन से शुरू हुआ यह बल आज विश्व का सबसे बड़ा शस्त्र पुलिस बल बन गया है।

स्थापना दिवस समारोह के तहत सीटीसी के वैली ग्राउण्ड पर सीटीसी ग्वालियर एवं ग्रुप केन्द्र ग्वालियर के मध्य 20-20 ओवर का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमे ग्रुप केन्द्र ग्वालियर विजयी रहा। इसके अतिरिक्त वॉलीवॉल, लॉनटेनिस, बैडमिन्टन आदि खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। सीटीसी परिसर में मेले का अयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों व सैनिकों एवं उनके परिवारों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। मेले में खान-पान के स्टॉलों के साथ-साथमनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें कपल्स गेम एवं बच्चों के लिए जलेबी रेस मुख्य आकर्शण के केन्द्र रहे। षाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे-लोकनृत्य, गायन एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत नाटक आदि प्रस्तुत किये। संस्थान के इस 13वें स्थापना दिवस का समापन दिनांक 13 फरवरी को बैटमिन्टन ओपन के फाइनल मैच के साथ हुआ।

  

Share This News :