Home > अपना शहर ,
“मिल बाचें मध्यप्रदेश” के वॉलिन्टियर की उन्मुखीकरण कार्यशालायें 15 फरवरी को

“मिल बाचें मध्यप्रदेश” कार्यक्रम के तहत जिले में पंजीकृत किए गए गैर सरकारी गणमान्य  नागरिकों एवं शासकीय सेवकों के लिये उन्मुखीकरण कार्यशालायें आयोजित की जायेंगी। जिले के हर विकासखण्ड में 15 फरवरी को दो सत्रों में उन्मुखीकरण कार्यशालायें आयोजित होंगी।

      जिला शिक्षा केन्द्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 15 फरवरी को विकासखण्ड मुरार के लिये पंजीकृत वॉलिन्टियर की उन्मुखकीकरण कार्यशाला नवीन हाईकोर्ट के पीछे स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में आयोजित होगी। इसमें प्रथम सत्र में प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक गैर शासकीय गणमान्य नागरिक व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया जायेगा। दूसरे सत्र में दोपहर 2 बजे से सायंकाल 5 बजे तक शासकीय लोक सेवक प्रशिक्षित होंगे। इसी तरह घाटीगाँव, डबरा व भितरवार में दो सत्रों में कार्यशालायें होंगी।

Share This News :