Home > अपना शहर ,
जिले के 155 बुजुर्गों को शिरडी की तीर्थयात्रा का मिलेगा मौका 20 फरवरी तक आवेदन पत्र आमंत्रित

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना 

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत इस बार जिले के बुजुर्गों को शिरडी की तीर्थयात्रा करने को मिलेगी। योजना के तहत 8 मार्च को विशेष रेलगाड़ी ग्वालियर से रवाना होगी और 11 मार्च को वापस लौटेगी। इस यात्रा में जिले के 155 बुजुर्गों को तीर्थ करने का मौका मिलेगा। इसके लिये 20 फरवरी तक आवेदन पत्र प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

      कलेक्ट्रेट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्वालियर तहसील के लिये 46 यात्रियों का कोटा निर्धारित है। यहाँ के आवेदन गोरखी स्थित तहसील कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। इसी प्रकार मुरार ग्रामीण केन्ट में 23, घाटीगाँव में 25, भितरवार शहर व ग्रामीण में 23, चीनौर व आंतरी में 15 तथा डबरा शहर व ग्रामीण और पिछोर, बिलौआ में 23 बुजुर्गों का कोटा निर्धारित है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित तहसील कार्यालय अथवा कलेक्ट्रेट की तीर्थदर्शन शाखा से प्राप्त की जा सकती है।

Share This News :