Home > अपना शहर ,
श्री पवैया के निवास पर सौजन्य भेंट करने पहुँचे श्री रामपाल सिंह

ग्वालियर प्रवास पर आए लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया से सौजन्य भेंट करने उनके ग्वालियर निवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र सहित सम्पूर्ण ग्वालियर जिले में प्रस्तावित सड़कों की मंजूरी पर चर्चा की। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री को भरोसा दिलाया कि प्रस्तावित सड़कों को जल्द से जल्द मंजूर किया जायेगा।

Share This News :