Home > अपना शहर ,
महाराज बाडा क्षेत्र से हटाया अस्थाई अतिक्रमण

नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में महाराज बाडा क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान महाराज बाडा क्षेत्र में शिक्षा विभाग के कार्यालय के बाहर रखे पुलिस के केबिन हटाए गए साथ ही आस पास प्रमुख मार्केटों में दुकान के बाहर समान रखकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई तथा फुटपाथ पर सामान रखकर यातायात को अवरुद्व करने वालों को हटाया गया।
क्लस्टर अधिकारी श्री सुशील कटारे ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान आज महाराज बाडे से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। जिसमें शिक्षा विभाग के कार्यालय व गांधी मार्केट के बाहर रखे पुलिस के दो केबिन हटाए गए। इसके साथ ही कार्यवाही के दौरान टोपी बाजार, सराफा बाजार, गांधी मार्केट, नजरबाग मार्केट, सुभाष मार्केट आदि स्थानों पर कार्यवाही की। वहीं बाडा क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले एवं रास्ते में सामान रखकर व्यवसाय करने वालों को चेतावनी दी गई कि यदि उनके द्वारा पुनः अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ सामान जप्ती के साथ ही पुलिस में प्रकरण दर्ज कराने की कार्यवाही की जावेगी। कार्यवाही के दौरान कार्यवाही के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री प्रेम पचैरी, क्लस्टर अधिकारी श्री सुशील कटारे, क्षेत्राधिकारी श्री सुरेश शर्मा सहित मदाखलत निरीक्षक सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
मुख्य मार्ग पर घास बेचने वालों पर आज भी की कार्यवाही
निगम के मदाखलत दस्ते द्वारा आज मुख्य मार्ग पर घास रखकर बेचने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की, क्योंकि मुख्य मार्ग पर घास रखने से वहां गायें एकत्रित होती हैं तथा मार्ग अवरुद्व होता है तथा दुर्घटनाओं आदि की भी संभावना बनी रहती है जिसके चलते आज मुखर्जी भवन के सामने महाराज बाडा तथा कैलाश टाॅकीज के सामने एवं पुराने हाईकोर्ट के बाहर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान घास के बंडल जब्त किए गए तथा घास बेचने वालों को हटाकर रास्ता साफ कराया गया।

    

Share This News :