Home > राज्यो से ,
यूपी को बदनाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री: अखिलेश यादव

बदायूं में रैली के मंच से प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए तो मुख्यमंत्री ने बरेली के देवरनिया की रैली में इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बदायूं को बदनाम करने में केंद्र सरकार ही हाथ है, जबकि कटरा रेप और मर्डर कांड की जांच में सच्चाई कुछ और ही निकली।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भाजपा शासित राज्यों का रिकार्ड निकलवाकर देखें तो पता चल जाएगा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है या बाकी राज्यों का।

देवरनिया की रैली में अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि हाथी वालों से बच के रहना। अगर दोबारा सरकार में आ गए तो और बड़े हाथी बना देंगे।

Share This News :