Home > अपना शहर ,
मांझी समाज एकता महासम्मेलन 12 को

ग्वालियर। माझी समाज एकता महासम्मेलन रविवार 12 फरवरी को यशोदा उत्सव वाटिका, करहिया रोड चीनौर जिला ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा। महासम्मेलन में माझी जाति के भोई, ढीमर, कहार, केवट, मल्लाह, बाथम, निषाद, कश्यप, रैयकवार आदि समाज के लोग शामिल रहेंगे। सम्मेलन में माझी समाज की शक्ति को एक करने, जातिगत अधिकारों को प्राप्त करने एवं सामाजिक, शैक्षणिक, मानसिक उत्थान के विषय पर चर्चा होगी। सम्मेलन का आयोजन समस्त माझी समाज चीनौर जिला ग्वालियर के तत्वावधान में किया जाएगा। 

Share This News :