Home > अपना शहर ,
धूमधाम से मनाई संत रविदास जयंती, गोरखी में किए देवदर्शन

ग्वालियर। दलित समाज को मुख्यधारा से जोडऩे के लिये कांग्रेस ने पहल की है। समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर समाजोत्थान के लिये कार्य करना चाहिए और आगे बढ़ते हुये अपने हक की लड़ाई लड़ी चाहिए। कांग्रेस समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है। यह बात आज सुबह संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही। इससे पहले श्री सिंधिया ने गोरखी पहुंचकर देवदर्शन किए। आज सुबह से ही लक्ष्मण तलैया स्थित संत रविदास मंदिर पर विभिन्न राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं समाज के गणमान्य नागरिक पहुंचे और संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का संचालन संत शिरोमणी गुरू रविदास जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष महेश मदुरिया ने तथा आभार क्षेत्रीय पार्षद चंदू सेन ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन सिं सिंह राठौर, विधायक इमरती देवी, पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर, रमेश अग्रवाल, अुर्जन जाटव, अरविन्द चौहान, मुनेश निगम, पुरूषोत्तम बनोरिया, अमर सिंह माहौर, शंकर झसेले, डॉ. किरण कौर, ममता भिलवार, रमादेवी पाल, बाबा भगवानदास छिलवार, गुरूमुख करोसिया, पुरूषोत्तम भार्गव, सुरेन्द्र शर्मा, ध्रुव गौतम, डॉ. तस्लीन अहमद, राजेन्द्र शर्मा, घनश्याम गुडसेले, राजेश भदौरिया, नौशाद खान, सुभाष गुप्ता, केके कुशवाह, नर्मदा लिधोरिया, रामौतार वैश्य, सुरेन्द्र कौर, देवपाल धतोलिया, रोहित पंडित, आशा पाल, कैलाश बाथम, प्रिंस गोडिय़ा, दीपू सेन, सुनील चौहान, सरदार बब्बू, कल्पना सेंगर, कमला कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Share This News :