Home > राज्यो से ,
यूपी में धर्म के आधार पर बांटे जा रहे हैं बिजली कनेक्शन: पीयूष गोयल

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को लखनऊ में अखिलेश सरकार को बिजली के मुद्दे पर जमकर घेरा. उन्होंने मुरादाबाद का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में धर्म के आधार पर बिजली कनेक्शन बांटे जा रहे हैं. साथ ही कहा कि जब चौबीस घंटे बिजली देने की व्यवस्था केंद्र ने कर दी है, तो अखिलेश ने अब तक इसका लाभ क्यों नहीं उठाया?

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि नीटू-दीपू कौन है? जिनके हाथों में एलईडी बल्बों में घोटाले की छूट दी गयी. उन्होने कहा कि सपा-कांग्रेस 310 रूपये में एलईडी बल्ब खरीदती थीं. भाजपा सरकार ने 38 रूपये में एलईडी बल्ब खरीदे.

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में धर्म के आधार पर बिजली कनेक्शन बांटे जा रहे हैं. भाजपा सांसद कुंवर सर्वेश कुमार ने धर्म के आधार पर भेद-भाव करके बिजली कनेक्शन बांटे जाने की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय में की थी. जांच में शिकायत सही पाई गई. पता चला कि मुरादाबाद में धर्म के आधार पर कनेक्शन बांटे जा रहे हैं. काम की गुणवत्ता खराब है, गांव वालों से पैसा मांगा जा रहा है.

केन्द्र ने संबंधित ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद अखिलेश सरकार में सुधार नहीं हो पा रहा है.

पीयूष गोयल ने कहा à¤•ि कोयला और बिजली के क्षेत्र में 68 सालों तक कमी बनी रही. यूपीए सरकार में 1 लाख 86 हजार करोड़ का कोयला घोटाला हुआ. यूपी में भी कोयले की कमी रहती थी. हमने कोयले का उत्पादन बढ़ाया. आज देश में ऐसा एक भी थर्मल पावर प्लांट नहीं है, जहां कोयले की कमी हो. केन्द्र सरकार ने 52 हजार करोड़ टन कोयले की खदान यूपी को दी.

उन्होंने कहा कि यूपी को जितनी भी बिजली चाहिए उतनी बिजली 2.85 रूपये प्रति यूनिट के हिसाब से वह खरीद सकता है. 24 घंटे बिजली उपलब्ध है लेकिन अखिलेश सरकार आपूर्ति पूरी होने की बात कह कर बिजली नहीं खरीद रही है.

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने साढ़े चार साल बाद ही सही 24 घंटे बिजली देने की घोषणा कर दी लेकिन कहीं भी 24 घंटे बिजली नहीं आती है.

केन्द्र सरकार ने चौबीस घंटे, सातों दिन बिजली देने के लिए हर राज्य से करार किया. देश के 28 राज्यों ने इस करार पर हस्ताक्षर किए, सिर्फ यूपी ही ऐसा राज्य है, जिसने हस्ताक्षर नहीं किये.

पीयूष गोयल ने कहा कि यूपी में आज भी एक करोड़ 60 लाख घरों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं, जबकि यूपी में 3 करोड़ घर हैं. केन्द्र सरकार ने गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के लिए अखिलेश सरकार को पैसा दिया. लेकिन तब भी गरीबों को बिजली कनेक्शन नहीं मिल सका.

केंद्र सरकार ने यूपी में 1305 गांव में बिजली पहुंचाई. गांव, मजरा, टीला तक बिजली पहुंचाने में दिल्ली से अभियंता तक भेजने पड़े हैं. सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने 600 मेगावाट का प्रोजेक्ट भेजा, जिसे तत्काल स्वीकृत कर दिया गया.

उत्तर प्रदेश में बिजली के कामों की जांच में लगभग 90 हजार क्वालिटी डिफ्केट पाए गये हैं. भाजपा सरकार बनते ही हर घर को बिजली पहुंचाने की जिम्मेदारी सरकार की होगी.

यूपी à¤¸à¤°à¤•ार बताए कि अब तक कितने आरोपी जेल से फरार हो चुके à¤¹à¥ˆà¤‚

उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सख्ती से कहा कि श्रवण साहू को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई. आयुष साहू, श्रवण साहू के घर गया था तो बहुत पीड़ा हुई. सहारनपुर में व्यापारी अरोरा की हत्या हुई, मेरठ में 23 वर्षीय अभिषेक गोलियों से भून दिया गया. ये बताता है कि यूपी में जंगलराज है. हाथरस में सपा-बसपा के बीच खूनी संघर्ष हुआ. आश्चर्य है कि मुख्यमंत्री के मंच पर वारदात का आरोपी खड़ा था.

उन्होंने पूछा कि अखिलेश सरकार बताए कि प्रदेश में अब तक कितने आरोपी जेल से फरार हो चुके है और अब तक कितने वापस नहीं आये?

Share This News :