Home > अपना शहर ,
निगम परिषद के साधारण सम्मेलन में हुई वार्डों के विकास कार्यों पर चर्चा

निगम परिषद के साधारण सम्मेलन का आयोजन आज सभापति श्री राकेश माहौर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में सभी पार्षदगणों द्वारा विभिन्न वार्डों में विकास कार्यो को लेकर चर्चा की तथा वार्डों में विभिन्न विकास कार्य कराने के सुझाव दिए। चर्चा समय पूर्ण होने पर बैठक 17 फरवरी 2017 को दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित की गई।
निगम परिषद की बैठक में प्रथम 1 घंटा प्रश्नकाल का रहा जिसमें पार्षदगणों द्वारा लगाए गए प्रश्नों के जबाव विभागीय एमआईसी सदस्य सदस्य द्वारा दिया गया तथा सभी पार्षदगणों को बताया गया कि उन्हें लिखित जबाव भी नियमानुसार उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रश्नकाल का समय पूर्ण होने के पश्चात पूर्व परिषद द्वारा पार्षदगणों को लैपटाॅप वितरण के लिए पास किए गए प्रस्ताव को लेकर मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास विभाग द्वारा प्राप्त पत्र का सदन में सूचनार्थ वाचन किया गया। इसके पश्चात बैठक में ऐजेन्डे के बिन्दुओं पर चर्चा प्रारंभ हुई जिसमें वार्डों के विभिन्न विकास कार्यो के संबध में चर्चा की गई जिसमें सभी वार्डों के पार्षदगणों द्वारा अपने अपने वार्डो में आवश्यक विकास कार्यों के बारे में बताया गया तथा सदन के माध्यम में आवश्यक कार्यों को लेकर जवाब मांगा। वार्डों के विकास कार्यों को लेकर अनेक पार्षदगणों ने चर्चा की। जिस पर निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने प्रमुख बिन्दुओं पर जवाब दिया तथा बताया कि शहर में चार ग्वाला नगर बनाने के प्रस्ताव तैयार हो रहा है तथा जल्द ही हम प्रेषित करेगें। ग्वाला नगर बनाने के लिए इन क्षेत्रों में पहले कुछ आवश्यक विकास कार्य करना है जिसके बाद शहर से बडे पशुओं को वहां शिफट किया जाएगा। निगमायुक्त ने बताया कि सर्वे के अनुसार लगभग 58 हजार बडे पशु शहर में हैं। इन सभी पर निर्धारित शुल्क लगाने का भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है जिससे प्रथम वर्ष में इससे मिले पैसे से ग्वाला नगरों में टीनशेड एवं पेयजल की व्यवस्था कराई जा सके। इसके साथ ही जो व्यक्ति अपने पशु वहां शिफट कर लेगें उनसे शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिससे भी लोग वहां अपने पशु शिफट करने के लिए प्रेरित होगें।
इसके साथ ही निगमायुक्त ने बताया कि पम्प मोटर खराब होने पर 24 घंटे में बदलने के लिए मेरे द्वारा निर्देश दिए जा चुके हैं, यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो मैं कार्यवाही करुंगा तथा रिक्त पदों को लेकर भी बताया कि पीएचई में निगम में सहायक यंत्री के चार पद हैं जिसमें एक पद भरा हुआ है तथा 3 रिक्त हैं तथा प्रमुख सचिव जी ने हमें शीघ्र ही 3 सहायक यंत्री यहां पदस्थ करने के लिए आश्वस्त किया है। वहीं सीवर प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को लेकर कहा कि हमने प्रमुख सचिव जी से सीवर में उतरने वाले 63 कर्मचारियों को रोकने का आग्रह किया था जिस पर 31 मार्च तक उन कर्मचारियों को रोकने की सहमति मिल चुकी है तथा पीएचई प्रोजेक्ट के अधिकारियों द्वारा कार्य न किए जाने की बात वरिष्ठ अधिकारियों को बता दी गई है। वहीं वर्तमान में पीएचई प्रोजेक्ट के लिए जो ठेकेदार कार्य कर रहे हैं उनके साथ हम दो-तीन दिन में ही बैठक करने वाले हैं। इसके साथ ही बैठक में अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में अंत में शोक प्रस्ताव पढा गया जिसमें वार्ड 10 के पार्षद श्री जयसिंह सोलंकी के चाचा श्री केशव ंिसह, एमआईसी सदस्य श्री गंगाराम बघेल की चाचीजी श्रीमती केशर बाई एवं पूर्व विधायक श्री ब्रजलाल सिंह के निधन पर परिषद के सभी सदस्यों ने गहराशोक व्यक्त किया है।

    

Share This News :